मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 113 पाउच और पैकिंग में अवैध शराब बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


पहला मामला – 34 पाउच कच्ची शराब बरामद

मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोसाईपुर तिराहे के ऊपर गीतांजलि ढाबा क्षेत्र में दबिश दी। यहाँ से पुलिस ने अमोल दास (56 वर्ष) पुत्र सूरज दास, निवासी गीतांजलि ढाबा, गोसाईपुर मुखानी (मूल निवासी – ग्राम चितरंजनपुर, थाना दिनेशपुर, उधम सिंह नगर) को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
  • कांस्टेबल सुनील आगरी

दूसरा मामला – 79 टेट्रा पैक देसी शराब जब्त

इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में मुखानी पुलिस ने राहुल आर्य पुत्र जगदीश चंद्र आर्य, निवासी हाइडिल गेट, दमुवाडूगा, काठगोदाम, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 79 टेट्रा पैक संतरा मसालेदार देसी शराब बरामद की।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
  • हेड कांस्टेबल हरीश मार्तोलिया
  • कांस्टेबल रोहित कुमार

एसएसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना, चौकी और एसओजी प्रभारी को नशे व मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के अनुपालन में मुखानी पुलिस लगातार दबिश देकर अवैध शराब व नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है।