कोटद्वार : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

कोटद्वार : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

संवाद्दाता- दलीप कश्यप,

लोकेशन- कोटद्वार

तहसील प्रशासन ने देर रात खोह नदी पर छापा मारते हुए अवैध खनन में लिप्त 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की इस सख्ती से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एसडीएम सोहन लाल सैनी ने जानकारी दी कि अक्सर सरकारी गाड़ी देखकर खनन माफिया समय रहते भाग जाते थे। इसी वजह से इस बार छापेमारी टीम को प्राइवेट वाहन से भेजा गया।

रणनीति सफल रही और मौके पर ही खोह नदी से अवैध खनन करते 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ ली गईं।

प्रशासन ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर लिया है और अब संबंधित वाहन मालिकों व खनन माफियाओं के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खोह नदी क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार चल रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां अवैध खनन पर अंकुश लगेगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी राहत मिलेगी।