
संजय जोशी
रानीखेत
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन जालली एवं मछोड़ मंडल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


इस दौरान केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर आमजन को जानकारी दी गई।


कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सिर्फ आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रगति की ओर अग्रसर है।


उन्होंने कहा कि आज गरीब, वंचित, किसान, महिला और युवा वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन नजर आ रहा है, जो इस सरकार की प्रभावशाली नीतियों का परिणाम है।


कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य लोग रहे उपस्थित
सभा की अध्यक्षता भूपाल सिंह बिष्ट ने की।
मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री भोला दत्त छिमवाल एवं चंदन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर जनार्दन पांडे, मनोज भाकुनी, अनीता रावत, भुवन पाठक, उमराव सिंह, राधावल्लभ मिश्र, भुवन जोशी, महेश चंद्र, ताराचंद्र, महेश पंत, रमेश कांडपाल, हेम जोशी, रमेश जोशी, नीमा देवी समेत कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

