आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेष राशि के लोगों में आज जोश और उत्साह बना रहेगा। आप सामाजिक और समूह की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी कई मुश्किलों का हल भी मिलेगा। घर के बड़े लोगों का साथ और आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। पैसों के मामले में बिना सोचे-समझे किसी पर भी भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य के निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जिसके कारण कभी-कभी आपको अपने स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट महसूस होगी।

करियर- व्यापार में तरक्की से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिलेगा। साझेदारी में चल रही किसी परेशानी को आप अपनी समझदारी और काबिलियत से हल करने में सफल रहेंगे। आपने जो लक्ष्य तय किए हैं, वह भी जल्दी ही पूरे होंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है।
लव- पारिवारिक जीवन में रिश्तों को संभालकर रखें। छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करना ही ठीक है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। फिजियोथेरेपी कराएं और व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपनी पसंद के और जरूरी कामों में बिताने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर होगी और आप फिर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक कामों में भी आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े अच्छे नतीजे मिलने से शांति और आराम मिलेगा।
नेगेटिव- परिवार की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा नियमों में बंधा रवैया परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। अगर कहीं पैसा लगाने की योजना है, तो पहले उस पर अच्छे से सोच-विचार जरूर कर लें।

करियर- बिजनेस में नया काम शुरू न करें। हालांकि लोगों से जुड़ने, मीडिया, मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। ज्यादा काम के कारण ऑफिस का काम घर से भी करने की वजह से निजी काम टालने पड़ेंगे।
लव- घर में सभी सदस्य अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। इससे आपस में प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी जैसी परेशानी रहेगी। गंदे वातावरण से अपना बचाव करें। और अपनी दिनचर्या सही रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय में अच्छा बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही बीमारी में आज कुछ आराम महसूस होगा। और आप भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। लेकिन यह फैसले अच्छे ही रहेंगे।
नेगेटिव- घर में छोटी सी बात पर बिना कारण तनाव हो सकता है। इन बेकार की बातों को अनदेखा करें, और गुस्सा करने से बचें। घर में सही तालमेल बनाए रखने के लिए बड़े सदस्यों की मदद लेना जरूरी है।

करियर- अपनी व्यवसायिक जानकारी किसी से भी न बताएं। कार्य क्षेत्र में रखरखाव से जुड़े कामों पर खर्चा होगा। आपने जो नए काम से जुड़ी योजनाएं बनाई हैं, उस पर ध्यान लगाकर काम करें। सरकारी कर्मचारी ज्यादा काम के कारण परेशान रहेंगे।
लव- परिवार के साथ घूमने और रात के खाने के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा। और आपसी रिश्तों में भी भावनात्मक रूप से नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन के कारण हल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई खास काम पूरा होने वाला है। जिसमें फायदा मिलने के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलेगी। व्यस्त रहने के बाद भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संपर्क में रहना आपसी रिश्तों में नजदीकियां लाएगा।
नेगेटिव- निवेश से जुड़ा कोई भी काम करना मुश्किल हो सकता है। अच्छा होगा कि आप अपना यह फैसला आज टाल दें। आपके कुछ करीबी लोग ही आपके लिए रुकावटें और परेशानियां पैदा कर सकते हैं। धैर्य और शांति से समस्या का हल निकालें।

करियर- पैसे से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी गलती या भूल से नुकसान हो सकता है। हालांकि आप अपनी काम करने की क्षमता से स्थितियों को अपने अनुसार बना लेंगे। सरकारी मामलों को सावधानी से सुलझाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। प्रदूषण और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो कि भविष्य में फायदेमंद भी रहेंगे। पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए सफलता का समय है। इसलिए ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छी किताबें और आध्यात्मिक कामों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा।
नेगेटिव- किसी भी मुश्किल स्थिति में जल्दी गुस्सा न करें। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ी नरमी लाना जरूरी है।

करियर- कामकाज की गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। मीडिया और इंटरनेट के जरिए नई-नई जानकारियां हासिल करें। इससे आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। दूसरे कामों के साथ-साथ घर में भी समय देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों और नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि करने में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को चुपचाप पूरा करें, इससे किसी का दखल नहीं होगा। कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ बिताने से आपके व्यक्तित्व में भी सुधार आएगा। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको मनचाही सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- जरूरी कामों को अनदेखा न करें, आपका कोई लक्ष्य छूट सकता है। इस वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि उनकी समस्या बढ़ने की आशंका है।

करियर- व्यवसाय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी। साझेदारी वाले व्यवसाय में भी ईमानदारी रखना जरूरी है। ऑफिस में अकाउंट से जुड़े कामों में सावधानी बरतें।
लव- शादीशुदा रिश्तों में एक दूसरे के प्रति मदद की भावना रहेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे और मर्यादा में रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानी आ सकती है। मौसम के खिलाफ खाना और व्यवहार न रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। मीडिया और संपर्क के साधनों से जुड़े कामों में अपना ध्यान खास तौर पर लगाएं, निश्चित ही आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। दोपहर के बाद कुछ धन से जुड़ी अच्छी स्थितियां भी बनेंगी।
नेगेटिव- सुनी हुई बातों पर ध्यान न देकर सच्चाई पर भरोसा रखें। कुछ लोग आपकी सफलता देखकर बुराई करेंगे। आप पर इसका कोई भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। परिवार के कामों में भी अपना योगदान देना जरूरी है।

करियर- व्यवसाय में साझेदारी करने का विचार है तो तुरंत फैसला लेना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी सौदा तय करते समय उसके सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। और हिसाब-किताब में ईमानदारी रखें। इस समय अपने लोन, टैक्स आदि से जुड़े कागजात पूरे रखें।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार के मामलों में दखल न देने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सावधान रहें। किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अच्छा समय है, इसका सही इस्तेमाल करें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर की मरम्मत या नया रूप देने की योजनाएं भी बनेंगी। अनुभवी लोगों का साथ और मदद भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखल न दें, बिना कारण लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इस समय कहीं भी पैसा लगाना ठीक नहीं होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और सोच-समझकर कोई भी फैसला लें।

करियर- प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छे सौदे होने की संभावना है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होगी। महिलाएं अपने व्यवसाय में खास तौर पर सफलता पाएंगी। नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में अच्छा माहौल होने के कारण काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आज थोड़ी सुस्ती और आलस महसूस होगा। इस समय गाड़ी भी सावधानी से चलाएं। चोट आदि लगने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने और उन्हें शुरू करने का अच्छा समय है। सिर्फ मुश्किलों से डरने के बजाय उनका सामना करें। इससे सफलता के रास्ते भी खुलेंगे। रचनात्मक और धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। किसी दोस्त से मुलाकात अच्छी साबित होगी।
नेगेटिव- नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। ससुराल पक्ष से किसी निजी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपसी रिश्तों में अहंकार न आने दें। क्योंकि इसका असर आपके शादीशुदा जीवन पर भी पड़ेगा।

करियर- इस समय व्यवसाय से जुड़े किसी भी तरह का खतरा न लें, आपके साथ धोखा होने की आशंका है। जैसे काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कोई खास सौदा हो सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण थोड़ा तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- इस मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना जरूरी है। इसलिए सही खानपान और दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज लोगों से मिलना-जुलना बना रहेगा। किसी दोस्त की सलाह से आपके सारे काम अच्छे से पूरे होंगे। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई झगड़ा चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ भी सकता है। आज की शाम खुशी से बीतेगी।
नेगेटिव- आपकी भावनाओं का कोई व्यक्ति गलत फायदा उठा सकता है। इसलिए सावधान रहें, व्यावहारिक रहें। और कोई भी मुश्किल स्थिति बनने पर शांति से समस्या का हल निकालें। बेकार के काम में समय बर्बाद न करके अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएं।

करियर- व्यवसाय से जुड़े कामों पर सोचने-विचारने की जरूरत है। मौजूदा माहौल के कारण काम करने के तरीके में भी बदलाव लाना होगा। इस समय फायदे की बजाय मेहनत ज्यादा रहेगी। लेकिन जल्दी ही स्थिति अच्छी हो जाएगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
लव- परिवार में सभी सदस्यों की एक दूसरे के प्रति मदद की भावना रहेगी और मिलकर काम करने से आपस में प्यार भी बढ़ेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गाड़ी सावधानी से चलाएं और किसी भी तरह का खतरा लेने से बचें। इस समय चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के साथ सुख-सुविधाओं की चीजें खरीदने में खुशी का समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी नकारात्मक बात के कारण दोस्तों के बीच नाराजगी हो सकती है। किसी भी प्रकार का उधार से जुड़ा लेन-देन न करें, अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति भी आ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न होने दें।

करियर- जैसे काम चल रहे हैं उनमें अभी किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें। दूर के क्षेत्रों से संपर्क बनेंगे। लेकिन आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है।
लव- शादीशुदा जीवन सुखद और तालमेल से भरा रहेगा। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- योजना बनाकर और ध्यान लगाकर काम करने से रुके हुए कामों में तेजी आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे। घर में मेहमानों के आने-जाने से खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के साथ निजी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही न करें, धैर्य बनाकर रखें। आलस और सुस्ती जैसी आदतों पर काबू रखें। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है।

करियर- अपने मौजूदा व्यवसाय के काम करने के तरीके में बदलाव लाएं और अपने संपर्क और मार्केटिंग से जुड़े कामों को मजबूत करने में ज्यादा ताकत लगाएं। इस समय किसी भी नए काम में खतरा न लें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
लव- अपने जीवनसाथी और घर परिवार के प्रति आपका साथ और समर्पण की भावना घर के माहौल को खुशहाल बनाकर रखेगी। अपने प्यार के साथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अपने खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8