शिवालिक नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक पर घमासान, अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

शिवालिक नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक पर घमासान, अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्ट – शहजाद अली

शिवालिक नगर पालिका की प्रथम बोर्ड बैठक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड नंबर 7 के सभासद अमरदीप सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासद ने कहा कि अध्यक्ष जानबूझकर बोर्ड बैठक करने से बच रहे हैं, ताकि भ्रष्टाचार से जुड़ी बातों को छिपाया जा सके।

आपको बता दे अमरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष न तो पहले विकास कार्यों में रुचि रखते थे और न ही अब कोई कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अपनी जीत का जश्न मनाने में व्यस्त हैं और कभी दिल्ली तो कभी वृंदावन की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे जनता के विकास कार्य ठप पड़े हैं।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अध्यक्ष के साथ लगातार बातचीत हो रही है और उनके हरिद्वार लौटने के बाद जल्द ही बोर्ड बैठक आहूत की जाएगी।गौरतलब है कि नगर पालिका की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की जानी थी, लेकिन बैठक न होने से स्थानीय प्रतिनिधियों में असंतोष है। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाता है और बोर्ड बैठक कब आयोजित की जाती है।