

स्थान – हल्द्वानी

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नैनीताल पुलिस के द्वारा हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में महिला और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस यानि कि अपनी सुरक्षा पुरुषों से कैसे की जाए इसके बारे में गुण सिखाए गए |


आज पूरे भारत में महिला दिवस मनाया जा रहा है और जिस प्रकार से आज महिलाएं अपने ही देश में सुरक्षित नहीं है इसी को लेकर नैनीताल पुलिस के द्वारा सेल्फ डिफेंस और बचाव किस प्रकार से महिला और बालिकाएं अपनी कर सके इसके बारे में अच्छे से सिखाया गया और अनेकों प्रकार के टिप्स भी दिए गए


| इस मौके पर co दीपशिखा ने बताया कि नैनीताल जनपद पुलिस के द्वारा पूरे नैनीताल जिले के अंदर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के गुण ,ब्लॉक और जनपद स्तर पर सिखाए जा रहे हैं |

यह प्लान नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाया जा रहा है | वही डिफेंस के गुण सीखने आए स्कूली बच्चों ने कहा कि यह जो डिफेंस स्कूल सिखाए जा रहे हैं यह हमारी आत्मरक्षा के लिए हैं और इसकी जानकारी हमें बहुत अच्छी लग रही है|



