अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस वार्ता

अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस वार्ता

स्थान खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

खटीमा लोग निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा प्रेस वार्ता की गई

जिसमें सावित्री चंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रयाग में 40 से 50 दिन चलने वाले महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग के द्वारा लगातार सेवा की गई जिसमें लगभग छह लाखों श्रद्धालुओं को निशुल्क चिकित्सा सेवा और दवा वितरण किया गया

लगभग एक करोड़ लोगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई और लगभग 2 लाख श्रद्धालु को के रुकने के लिए व्यवस्था की गई यह सब डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में किया गया वही उनका कहना था कि वह हिंदुओं के सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयत्नशील रहेंगे वह चाहते हैं कि भारत विश्व गुरु बने