न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की खबर का एक बार फिर हुआ असर

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की खबर का एक बार फिर हुआ असर

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

हमने कल दिखाया था कि किस प्रकार से एक फेमस समोसे की दुकान पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था पूरा वीडियो एक स्थानीय लोगों के द्वारा हमारे चैनल को भेजा गया जिसके बाद हमने इसको खबर के माध्यम से प्रकाशित किया गया वहीं खाद्य पूर्ति अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट संज्ञा लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए फेमस समोसे की दुकान पर जाकर कार्रवाई की और तत्काल के लिए दुकान को सील कर दिया गया और रेस्टोरेंट स्वामी के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया हम आपको बता दें कि यह खबर हमारे द्वारा प्राथमिकता से दिखाई गई थी जिसके बाद हमारी खबर का एक बार फिर असर हुआ है और पूरा वीडियो जिस व्यक्ति ने हमको भेजा है हम उसका एक बार फिर धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने जनता को जागरूक करने के लिए एक प्रकार से प्रशासन का साथ दिया है ऐसे ही हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए और समाज में बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को बताना चाहिए न्यूज़ पोर्टल एक बार प्रशासन और खाद्य पूर्ति अधिकारी का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने खबर के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की