रन फॉर नेशन

रन फॉर नेशन

मसूरी उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति और रोटरी क्लब मसूरी के द्वारा केलॉग मेमोरियल चर्च लाल टिब्बा मसूरी में रन फॉर नेशन का आयोजन किया गया,

जिसमें 18 विद्यालयों के 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और रन फॉर नेशन में अपनी भागीदारी निभाई


इस मौके पर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त आईजी और रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एमएससीए और रोटरी क्लब के माध्यम से यहां पर

12वीं रन फॉर नेशन का आयोजन किया गया है जिसमें हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों के विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कई कई भागों में बांटी गई है और प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है