
रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी।
नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से रुमझुम बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है।

बारिश के चलते दो राज्य मार्ग हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग,रामनगर भण्डार पानी मार्ग व छ ग्रामीण मार्ग कोटाबाग देवीपुरा, कांडा डॉन परेवा, देवीपुरा सोड़, बानाना, आदि

मार्ग पूरी तरह बंद हो गए। जगह जगह पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के समाचार मिल रहे। अलबत्ता कोई नुकसान की कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।

भयंकर कोहरे छाए रहने से आमने सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है।पर्यटकों की संख्या भी कम दिखाई दी। सभी पर्यटक होटल में दुबके हुए हैं। स्थानीय दुकानदार भी काफी परेशान दिख रहे हैं। नाव चालक, घोड़ा चालक, व टैक्सी चालक भी आसमान साफ होने का इंतजार कर रहे हैं जिससे कुछ कमाई हो जाये

