
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-लोहाघाट

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के द्वारा महिलाओं व छात्राओं के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार व पुलिस के द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोसित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूका तथा ममता सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करी!


विवेक पुजारी व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी नेताओं के द्वारा महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ममता सरकार और उनकी पुलिस खामोश है आरोपियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा आज एबीवीपी द्वारा पूरे देश में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है!

तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करी जा रही वही पीजी कॉलेज लोहाघाट के छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने कहा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं!

और ममता सरकार आरोपियों को बचा रही है उन्होंने कहा अगर ममता सरकार आरोपियों के खिलाफ जल्द कोई कार्रवाई नहीं करती है तो एबीवीपी ममता सरकार के खिलाफ हल्ला बोल देगी उन्होंने कहा ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए एबीवीपी महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगी!



