पिथौरागढ़: पहाड़ मै लगातार बड़े नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले

पिथौरागढ़: पहाड़ मै लगातार बड़े नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर-मनीष

स्थान-पिथौरागढ़

बता दे की पहाड़ की फिजाओ मै अपराधिक मामले लगातार हि बढ़ते नजर आ रही है जिसमे नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते रहे हैँ, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया की वर्ष 2023 मै साईबर क्राईम व आर्थिक धोखाधड़ी के अपराध काफी बड़े है, वर्ष 2023 में जनपद पिथौरागढ़ मै पुलिस व साईबर सैल को साईबर क्राईम व आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित कुल 1184 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 819 मामलों का निस्तारण करा दिया गया, और कुल 114 मामले पंजीकृत किये गये, जिनमें लगभग 3 करोड़ रूपयों की धोखाधड़ी होना प्रकाश में आया ।

जिसमे से अभी तक पुलिस द्वारा पीड़ितों को कुल 1,34,22,500/- रूपये वापस दिलाये गये है । कुल 136 अभियुक्तों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर 41क crpc के नोटिस तामील कराने की कार्यवाही की गयी । जिनमें 21 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम किया गया । पुलिस अधीक्षक लोकेशवर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया की जनपद मै नौकरी लगाने के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी होने के सर्वाधिक मामले प्राप्त हो रहे है , और पुलिस द्वारा भी लगातार जनजागरूकता अभियान चला कर जनता को नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से बचने की अपील की जा रही है,

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा साईबर क्राईम व धोखाधड़ी के अपराधियों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है जो आगे भी जारी रहेगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से अपील भी की गयी कि लालच में आकर साईबर ठगों के जाल में न फंसे, यदि कोई भी नौकरी लगाने या अन्य किसी भी प्रकार से पैसे कमाने का लालच देकर पैसों के लेन देन के सम्बन्ध में बात करता है या किसी भी प्रकार की ठगी करता है, तो आप तुरन्त साईबर हैल्प लाईन 1930 तथा साईबर सैल/ एफ0एफ0यू0 में शिकायत दर्ज करायें ।