मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी हुई बरामद

मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी हुई बरामद

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

खबर जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज से है जंहा वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी को बरामद किया है और वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है

वंही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर ललित आर्य ने बताया कि ठंड बढ़ रही है और कोहरा भी लगातार बढ़ रहा है जिसको लेकर जंगल मे भी खतरा बढ़ गया है उसकी को लेकर आज गस्त की जा रही थी जिसके बाद मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में लकड़ी पड़ी है

आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत कंही अवैध कटान ना हो रहा हो सूचना पर टीम मौके पर पहुँची तो आरक्षित वन क्षेत्र में लकड़ी एकत्र हुई मिली जिसको रेंज आफिस लाया गया है जिसमे क्षेत्र में वन वीट अधिकारी से पूछताछ की जा रही है

जो बरामद लकड़ी है वो कँहा की है सागौन की लकड़ी है लगभग 22 नग है और लकड़ी सूखी है वंही विभाग की तरफ से जांच जारी है और आस पास के क्षेत्रों में गस्त कराई जारी है ओर जैसे ही पता चलेगा किस बीट से नुकशान हुआ है उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी