
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- प्रदीप श्रीवास्तव

स्थान -जसपुर

प्रदेश भर में नगर पालिका नगर निगम या नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों का कार्यकाल खत्म हो गया है उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगरपालिका ओर महुआडाबरा नगर पंचायत का कार्यभार आज से उपजिलाधिकारी जसपुर गौरव चटवाल ने संभाला जंहा नगर पंचायत महुआडाबरा में कई खामियां पाई गई


जिसके बाद उपजिलाधिकारी जसपुर द्वारा अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई ओर कमियों को दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए वंही उपजिलाधिकारी जसपुर गौरव चटवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद का कार्यकाल खत्म हो गया है और जिलाधिकारी द्वारा दिशा निर्देश दिए गए है

कि प्रभारी अधिकारी के रूप में चार्ज ले तो आज नगरपंचायत में चार्ज लिया गया है उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद कर्मचारियों से एक परिचय मुलाकात की साथ ही समस्त कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वो जनता के लिए कार्य करे साथ ही आफिस को मेंटेन करे

इसी लिए आज इन्हें समझाया गया है ताकि जनता को होने वाले कार्यो का लाभ मिल सके वंही कर्मचारियों को कहा गया ही कि अपने कार्य मे सुधार लाये ।कार्यालय व अपने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।



