राजस्थान:   मतदान की सुस्त रफ्तार, अब तक महज 9.77 फीसदी वोटिंग

राजस्थान: मतदान की सुस्त रफ्तार, अब तक महज 9.77 फीसदी वोटिंग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

 

रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -राजस्थान 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज प्रदेश की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजनीतिक गलियारों में राज्य के इस चुनाव को राज और रिवाज बदलने की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है।

199 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब डेढ़ सौ सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। राज्य में 200 में से 199 सीट पर मतदान हो रहा है, जहां 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। इस चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी राजसमंद की नाथद्वारा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ चुरू जिले की तारानगर, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां जयपुर की आमेर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर फिर से अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 199 सीट पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। राज्य में 36101 स्थानों पर कुल 51507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 26,393 मतदान केन्द्रों से लाइव वेबकास्टिंग होगी।

 मतदान से पहले परिवार संंग सरदारपुरा में अपने पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने परिवार के साथ सरदारपुरा स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिर मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए।

मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा : वैभव गहलोत

कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सरदारपुरा में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा। भाजपा घबराई हुई है क्योंकि वे जानते हैं कि वे राज्य में हार जाएंगे।

अशोक गहलोत सरदारपुरा में वोट डालने पहुंचे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा में अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जाते समय अपने समर्थकों से मिले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अशोक गहलोत का स्वागत किया।

वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में किया मतदान

राजस्थान की पूर्व सीएम और झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार, वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।