

रिपोटर–दीपक नौटियाल

स्थान-उत्तरकाशी

न्याय एवं महिला स्वाभिमान यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पहूंची महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ज्योती रोतेला का उत्तरकाशी पहूंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया |


महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजनी उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी मे भव्य स्वागत किया। पत्रकार वार्ता करते हुए, ज्योति रोतेला नेभाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।


अब तो घर-घर शराब खोलने का भी सरकार ने युवाओं को लाइसेंस दे दिया है। कहा, कि महिला कांग्रेस प्रदेश जिला, विधानसभा क्षेत्र में महिला स्वाभिमान सम्मेलन में यह संदेश देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर श्रीमती रौतेला ने महिलाओ का आहवान कर कहा, कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन करें, उन्होने कहा कि 15 अक्टूबर से महिला कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तर पर स्वाभिमान न्याय यात्रा आयोजित की जायेगी,

जो प्रदेशभर में चलेगी उन्होंने कहा, कि सरकार को चेताने के लिए मुख्यमंत्री कूच के दौरान मैंने अपना सिर मुंडवाकर सरकार को ये साफ संदेश दिया है, कि महिलाएं अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लामबंद है, जिसमे दोषियों को सजा व VIP का नाम सार्वजनिक होकर रहेगा।


