
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट (चम्पावत)

लोहाघाट नगर में आवारा गोवंशों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के निर्देश पर नगर पालिका ने अभियान चलाते हुए लोहाघाट नगर में घूम रहे आवारा गोवंशों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर वाहनों के माध्यम से गौ सदन भेजा


अभियान में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व पशु चिकित्सक डॉक्टर जनक चंद के द्वारा सहयोग किया गया पालिका अध्यक्ष बर्मा ने बताया आवारा गोवंशों के द्वारा नगर में कई लोगों को चोटिल किया जा चुका है गोवंशों के द्वारा लोगों की खेती को नष्ट किया जा रहा था इसके अलावा गोवंशों के सड़कों में घूमने से दुर्घटना का गंभीर खतरा बना हुआ था पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा

नगर से गोवंश को पड़कर गौसदन भेजा जा रहा है उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से गोवंशों को नगर में आवारा न छोड़ने की अपील करी उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति गोवंशों को आवारा छोड़ता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वही आवारा गोवंश से निजात दिलाने के लिए नगर वासियों के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया गया अभियान में पर्यावरण मित्रों व पालिका कर्मियों के द्वारा सहयोग किया गया


